नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल की आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति हेतु मल्लीताल स्थित नैनीताल क्लब में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई


नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल की आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति हेतु मल्लीताल स्थित नैनीताल क्लब में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर 58-नैनीताल विधानसभा के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त बी.एल.ए.-1 पूर्व हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, ऊर्जावान श्री प्रशांत जोशी का नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नैनीताल विधानसभा के नवनियुक्त बी.एल.ए.-1 प्रशांत जोशी द्वारा बूथ लेवल एजेंटों B.L.A.- 2 की नियुक्ति व S.I.R. से समेत कई महत्वपूर्ण जानकारीयों को कांग्रेसजनों से साझा किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ.महेंद्र सिंह पाल, पूर्व पालिका अध्यक्षगण मुकेश जोशी,संजय कुमार,सचिन नेगी,जिला सहकारी बैंक के निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जिशांत कुमार,महिला कांग्रेस से जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी, सुनीता आर्य, लता तरुण,आशा भट्ट,देवकी देवी, सभासद गण जीनू पांडे, अंकित चंद्रा,पूर्व सभासद कैलाश अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष खुर्पाताल मनमोहन कनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़कोटा वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस पवन जाटव, नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार, नगर अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ सचिन कुमार,पूर्व जयेष्ठ उपप्रमुख हिमांशु पांडेय, जिलाध्यक्ष यूथ सेवादल कमल जोशी, नगर सचिव बंटू आर्य व ललित चनियाल, पूर्व नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय कुमार, भावेश नेगी, विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस अमन चंद्रा, कैलाश कुमार,छात्र संघ महासचिव आयुष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad