मुखानी पुलिस ने 01 अभियुक्त को देशी शराब की तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार

नैनीताल l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रदीप कुमार मौर्य पुत्र भगवान दास मौर्य निवासी रौले की पुलिया बड़ी मुखानी को 48 टेट्रा पैक संतरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब व 04 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब खाम की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी पर आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
2-कांस्टेबल रविंद्र खाती
3- कांस्टेबल कैलाश चंद

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad