मानसून ने दी उत्तराखंड मे दस्तक

नैनीताल l मानसून निश्चित समय से एक दिन पहले 20 जून को राज्य में दस्तक दे चुका है। आईएमडी दिल्ली ने उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की घोषणा शुक्रवार को की। उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की तिथि 21 जून मानी जाती है। इस बार देश में सप्ताहभर पहले मानसून पहुंच गया था। जिसे उत्तराखंड पहुंचने में भी सप्ताहभार पहले 14 जून तक पहुंच जाना चाहिए था। मगर बीच में 3 जून से 10 जून के बीच मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से मानसून पहुंचने में विलंब हुआ। भारतीय मौसम विभाग दिल्ली ने बिहार, उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड में मानसून दस्ता देने की घोषणा शुक्रवार को की । साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में के मुहाने पर मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। इधर आईएमडी देहरादून ने शनिवार को नैनीताल समेत बागेश्वर व चमोली समेत कुछ अन्य हिस्सों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad