विश्व एड्स दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

नैनीताल l उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री हरीश कुमार गोयल जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा “विश्व एड्स दिवस” के उपलक्ष्य पर राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली, नैनीताल विद्यालय मे विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत में एड्स दिवस 2025 की थीम “स्वस्थ शुरूआत आशापूर्ण भविष्य” के सम्बन्ध में जानकारी दी जिसका उद्देश्य एड्स से जुड़ी शर्म, डर और सामाजिक दूरी को खत्म करना कितना जरूरी है ,एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना ,बीमारी से प्रभावित लोगों का समर्थन करना और महामारी के खिलाफ लोगों को एकजुट करना है।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र जैसे जागरूकता शिविरों का आयोजन,निशुल्क कानूनी सहायता,आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को किस प्रकार से सहायता उपलब्ध कराता है के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई जिसमे बताया की आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को यदि न्यायालय में अपना वाद प्रस्तुत करना हो तो उसके लिए वह अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है ।सचिव द्वारा पॉक्सो एक्ट का यह अपराध एक बहुत ही गंभीर अपराध माना जाता है। जिसमें दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान होता है। जो भी व्यक्ति इस अपराध को करने का दोषी पाया जाता है। इस अधिनियम में अपराध की गंभीरता के आधार पर न्यूनतम 3 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।शिविर मे छात्र छात्राओ को स्वापक औषधि एवं मनोत्तेजक पदार्थ(NDPS act) के विधिक कानून की भी जानकारी उपलब्ध कराई है शिविर में नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी साझा की गई। उक्त शिविर मे प्राधनाचार्य शेखर जोशी जी एवं समस्त अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad