लालकुआं विधायक का जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा

नैनीताल। जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पराजित कर चर्चा में आये भाजपा विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने जिला पंचायत सीट से इस्तीफा दे दिया है। डॉ बिष्ट 2019 में लालकुआं से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। तब उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी व अपने भाई इंद्र सिंह बिष्ट को बड़े अंतर से पराजित कर सत्तापक्ष के विधायक नवीन दुम्का को सियासी झटका दिया था।
शुक्रवार को डॉ बिष्ट ने जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष बेला तोलिया को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सदस्यों ने विधायक निर्वाचित होने पर डॉ बिष्ट का अभिनंदन किया और विधायक के रूप में बेहतरीन कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ बिष्ट ने कहा कि वह जिला पंचायत क्षेत्रों के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर एएमए पीएस बिष्ट, अभियंता अनिल जोशी, जिला पंचायत सदस्य भावना कपिल, कमलेश बिष्ट, अंकित साह, अनिल चनौतिया, भाजपा जिला मंत्री हरीश भट्ट आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad