संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 335 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 335 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।। के तहत आज उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल संस्था के माध्यम से आदि कैलाश की यात्रा में जा रहे यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई व शपथ रजिस्टर भरवाया गया ।दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया गया। वहीं यात्रियों को ।।। गुंजी में बन रहे ।।।यादों के जंगल।।। में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की पहल स्वागत किया तथा कहा कि यह उत्तराखंड में ही नहीं अभी तो पूरे देश में एक अच्छी मुहिम है। जिसमें यात्री जहां ओम पर्वत व आदि कैलाश के दर्शन करते हैं वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर रहे हैं ।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका कार्यक्रम जारी रहेगा इस अवसर पर संस्था के निदेशक लोकेश चंद उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad