संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 395वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 395वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए अभियानके395 वें दिन उत्तराखंड जल विद्युत निगम पिथौरागढ़ में कार्यरत बबीता देव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत मां उल्का देवी परिसर में स्थित वाटिका में पौधारोपण किया। बबीता देव ने कहा कि वह अपने हर जन्मदिन पर पौधारोपण करती हैं ।आज भी उन्होंने पौधा रोपण किया। उन्होंने कहा कि शुभ कार्यों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया जाना चाहिए। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने पौधारोपण अभियान से शुभ कार्यों को भी जोड़ रहे हैं।

Advertisement