संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 232 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 232 वे दिन भी जारी रहा। आज महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ स्थित मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
गुरु रानी ने कहा कि शासन स्तर पर वार्ता हुई थी लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा जब तक सकारात्मक वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा। आज के कार्यक्रम में हर सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह, वेद प्रकाश, गोपाल बिष्ट ,नरेंद्र थापा सौरव खोलिया महेश कुमार शोभाराम विजय बोरा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad