नैनीताल की ऊंची चोटियों में हिमपात शुरूसफेद चादर में नजर आने लगे ऊंचाई वाले क्षेत्र
नैनीताल: नैनीताल की ऊंची चोटियों में देर रात से हिमपात शुरू हो गया है। वृक्ष व पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में तब्दील होने लगी हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन हिमपात होने की संभावना है। नगर में सुबह से ही बर्फ का माहौल बना हुआ था। शनिवार सुबह के समय ऊंची चोटियों में कुछ देर के लिए ओले व हिमपात हुआ था। बाद में मौसम साफ हो गया। मगर सांझ के बाद मौसम ने फिर से पलटी मार दी और रात 11 बजे हिमपात शुरू हो गया। जिसके चलते स्नोव्यू , नयनापीक, किलबरी , बारा पत्थर व हिमालय दर्शन हिम की चादर में बदलने लगे है। हालाकि नगर के निचले हिस्सों में बारिश हो रही थी। इस बीच नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसका आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।
Advertisement