हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मेहता बने अध्यक्ष रावत महासचिव चुने गए जबकि संयुक्त सचिव प्रेस पर अधिकारी निर्विरोध चुने गए

Advertisement

नैनीवाल l उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के दुर्गा सिंह मेहता अध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह रावत महासचिव चुने गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में रजत टंडन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में आनंद सिंह मेर, महिला उपाध्यक्ष में मधु नेगी सामंत, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर कुंदन सिंह नेगी चुने गए हैं। रात 12 बजे परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से हुए मतदान में एसोसिएशन में पंजीकृत 1282 में से 774 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तराखंड बार काउंसिल की ओर से चुनाव के लिए अर्जुन सिंह भंडारी व कुलदीप सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई और रात 12 बजे परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष व महासचिव के पद पर जीते प्रत्याशी पिछली बार इन्हीं पदों पर चुनाव में पराजित हुए थे। पहले संयुक्त सचिव के साथ ही कनिष्क कार्यकारिणी अब सदस्य के पदों पर पड़े मतों की और इसके बाद अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष व अन्य पदों के लिए पड़े मतों की गिनती हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर विजेता थल पिथौरागढ़ निवासी दुर्गा सिंह मेहता को 471 और प्रतिद्वंद्वी विजय भट्ट को 291 मत मिले। महासचिव पद पर जीते गैरसैण चमोली निवासी वीरेंद्र सिंह रावत को 546 और प्रतिद्वंद्वी शक्ति सिंह को 213 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद रजत मित्तल को 413 व प्रेम कौशल को 333, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में आनंद सिंह मेर को 395 व गौरव कांडपाल को 353, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला में मधु नेगी सामंत को 443 व नीलिमा मिश्रा को 229 मत मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर कुंदन सिंह को 554 के सापेक्ष प्रतिद्वंद्वी बिलाल अहमद को 179 मतों पर संतोष करना पड़ा। लाइब्रेरियन के पद पर जीते हिमांशु राठौर को 377 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभाकर नारायण को 363 मत मिले। कोषाध्यक्ष में विजयी मोहित कुमार को 401 व प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 318, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों में विजयी ध्रुव चंद्र को 444, आयुष गौड़ को 377, ममता आर्या को 364, प्रेम प्रकाश भट्ट को 423 तथा महिला सदस्य में विजेता सुखवानी सिंह को 367 मत मिले जबकि संयुक्त सचिव प्रेस पर राहुल अधिकारी निर्विरोध घोषित किए गए l

यह भी पढ़ें 👉  कुमाँऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल में 18 से 25 सितंबर तक चलने वाले आठ दिवसीय एसएसबी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement