सरोवर नगरी नैनीताल में शारदा संघ एवं युगमंच द्वारा आयोजित सुगम संगीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता काफी उत्साह के वातावरण मे संपन्न हुई।

नैनीताल l सुगम संगीत ग़ज़ल एवं भजन की कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार हर्षिता गोसाई ने, द्वितीय पुरस्कार दिव्यांशी गोसाईं ने और तृतीय पुरुस्कार लावण्या साह ने प्राप्त किया, जबकि सांत्वना पुरुस्कार ऋषभ एवं वैष्णवी को मिला।सुगम संगीत ग़ज़ल एवं भजन की वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार मोo फरहान अंसारी ने, द्वितीय पुरुस्कार जतिन कुमार ने, तृतीय पुरुस्कार यश सिलेलाल ने प्राप्त किया, जबकि सांत्वना पुरुस्कार दीया आर्य एवं रोहित कुमार ने प्राप्त किया। विजेताओं को आकर्षक मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र के साथ नगद धनराशि के पुरूस्कार भी प्रदान किए गए। पुरुस्कार वितरण में प्रोo देवेन्द्र बिष्ट, घनश्याम लाल साह, चंद्र लाल साह, ओ पी साह जहूर आलम, प्रेम गोस्वामी, डिम्पल जोशी द्वारा योगदान दिया गया।आयोजन को सफल बनाने हेतु निर्णायक के रूप में प्रेम गोस्वामी एवं डिम्पल जोशी सहित सफल संचालन हेतु डॉo हिमांशु पांडे को सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों के रूप मे भास्कर बिष्ट, रफत आलम, जय जोशी, अदिति खुराना को सम्मानित किया गया। विशेष धन्यवाद के रूप में आयोजन समिति की तरफ से शारदा संघ के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र बिष्ट तथा युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम को सम्मानित किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad