गांव बढ़े तब देश बढ़ें, सरकार के संकल्प को महिला स्वरोजगार एवं एमएसएमई वित्तपोषण के माध्यम से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सतत भागीदारी

नैनीताल l भारत सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सदैव ही अग्रणी भूमिका में रहा है। ग्रामीण भारत की आर्थिक एवं चहुमुखी प्रगति के संकल्प स्वरूप प्रधानमंत्री द्वारा गांव बढ़े, तब देश बढ़े के ध्येय वाक्य के साथ ग्रामीण भारत महोत्सव के उद्घाटन पर ग्रामीण विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है।
इसी क्रम में आज उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कालाढूँगी शाखा द्वारा ग्राम सभा देवीपुरा चकलुआ में एक वित्तीय एवं स्वरोजगार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक रश्मि गोयल द्वारा रोजगारपरक एवं जमा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा करते हुए वर्तमान समय में वित्तीय समावेशन के साथ साथ डिजिटल और तकनीकी समावेशन के उपयोग एवं इसके लाभों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बैंक सखी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन समन्वयक हेमा देउपा, निशांत कुमार, खाद्य स्वास्थ्य पोषण एवं स्वचछता, भूपेंद्र सहित क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad