कुविवि के डीएसबी परिसर में हस्तशिल्प प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

नैनीताल | कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आज आयोजित की गई हस्तशिल्प सामग्री की प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह प्रदर्शनी विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेल के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत द्वारा किया गया।

विश्वविद्यालय के प्रतिभा खोज /टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा हस्त निर्मित वॉलपेपर, पेंटिंग्स, कैंडल्स, हेंडीक्राफ्ट, ऐपण, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, और अन्य डेकोरेटिव घरेलू सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। कुल 77 विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी में भाग लेकर अपने स्टॉल्स पर अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता 2026

कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने उद्घाटन के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उनके द्वारा प्रदर्शित सामग्रियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती है, बल्कि उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों को भी प्रोत्साहित करती है।

इस अवसर पर इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेल के निदेशक प्रो. आशीष तिवारी ने प्रदर्शनी के उद्देश्यों और विद्यार्थियों को इससे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. हरीप्रिया पाठक और डॉ. निधि वर्मा का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाबहर परिस्थिति में परमात्मा के प्रेम में स्थिर रहना ही सच्ची जागृति

प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर निदेशक डीएसबी परिसर प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत, मुख्य कुलानुशासक प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, और प्रो. चित्रा पांडे भी उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों के कार्य की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad