नैनीताल में हिमपात से जनजीवन अस्त व्यस्तशुक्रवार सुबह तक जारी रही बर्फबारी पिछले 24 घंटो से लगातार हो रही बर्फबारी

नैनीताल: नैनीताल में जबरदस्त हिमपात का मंजर कई दशकों बाद देखने को मिला है। गुरुवार सुबह शुरू हुई बर्फबारी शुक्रवार सुबह तक जारी रही। जबरदस्त हिमपात के चलते नगर की सड़के ठप हैं। नगर के अधिकांश हिस्सों में बिजली पानी नही बंद है। प्रशासन ने आज भी हिमपात के चलते हाई अलर्ट जारी कर कहा है कि लोग अपने घरों पर ही रहे। बीती रात नगर में जबरदस्त हिमपात हुआ है, जो सुबह तक जारी रहा। हालाकि सुबह के समय हिमपात थम गया, लेकिन घने कोहरे ने नगर को अपने गिरफ्त में लिया हुआ है। नगर सैर पर आए सैलानी भी होटलों में दुबके हुए हैं। जन जीवन अस्त व्यस्त हो चला है। नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास हुई लूट की घटना में शामिल लिफाफा गैंग का एस०एस०पी० नैनीताल ने किया पर्दाफाश, लूट की घटना में गैंगसरगना समेत 03 आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement