पिता व पुत्री ने जहर खाया, मौत

नैनीताल। निकटवर्ती बजून निवासी पिता व उसकी पुत्री ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जब ग्रामीणों को पता चला तब तक दोनो की जान चले गई थी , जिसके बाद ग्रामीणों ने सूचना राजस्व पुलिस को दी। जिसके बाद पटवारी मौके पर पहुंचे और दोनों को बीडी पाण्डे अस्पताल लाया गया , जहाँ पर दोनो का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक बजून निवासी गोपाल दत्त जोशी 47 व उनकी पुत्री ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर अपनी जान दे दी, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad