राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की कार्यकारिणी की बैठक खुरपाताल नैनीताल में आयोजित की गई

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की कार्यकारिणी की बैठक खुरपाताल नैनीताल में आयोजित की गई जिसमें केन्द्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी संरक्षक पान सिंह रौतेला महासचिव प्रभात ध्यानी खड़क सिंह बगड़वाल कोषाध्यक्ष मनमोहन कन्याल उपाध्यक्ष पान सिंह सिजवाली केंद्रीय संगठन मंत्री कंचन चंदोला विधि सलाहकार लीला बोरा आडिटर तारा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी डॉ नारायण सिंह जंतवाल उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट मोहन कांडपाल और कार्यक्रम की अध्यक्षता खड़क सिंह बगड़वाल जी ने की इस अवसर पर सभी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने एकमत होकर राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड के निर्माण को लेकर खुशी व्यक्त की गई और उत्तराखंड राज्य और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों की समस्याओं का समाधान हेतु एकमत होकर शासन प्रशासन से वार्ता करके उनके समाधान हेतु प्रयास करने के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में गणेश सिंह बिष्ट और अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र बजेठा को मनोनीत किया गया और उनसे कार्यकारिणी के विस्तार हेतु शीघ्र बैठक करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर डॉ सुरेश डालाकोटी दीवान सिंह कनवाल पान सिंह नेगी बिशन सिंह मेहता तारा सिंह अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad