निर्वाचन आयोग पर्यवेक्षक ने किया बूथों और थानों का निरीक्षण

  • पुलिस को दिए जरूरी निर्देश
    नैनीताल। निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने शहर और समीपवर्ती क्षेत्रो के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तल्लीताल थाने और कोतवाली का निरीक्षण कर पुलिस से जनशक्ति और शस्त्रों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
    गुरुवार को नैनीताल जिले के पुलिस पर्यवेक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने दोपहर बाद तल्लीताल थाने का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने मालरोड स्थित मतदान केंद्र की व्यवस्थाएं परखी। मल्लीताल कोतवाली में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उन्होंने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता और वहां तैनात किए जाने के लिए पुलिस फोर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि पुलिस पर्यवेक्षक द्वारा एक दिवसीय दौरा कर जरूरी निर्देश दिए है। इस दौरान कोतवाल प्रीतम सिंह, एसओ रोहिताश सिंह सागर आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad