जिलाधिकारी के निर्देशों का असर: नैनीताल में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज, अधिकांश आवेदन समय पर निस्तारित, जिलाधिकारी की पहल से बड़ा सुधार—जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के निस्तारण में आई ऐतिहासिक तेजी

नैनीताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी विभागों को आम जनता से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रमाण पत्रों तथा अनुमतियों को निर्धारित समय सीमा में जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसी दिशा में पंचायतीराज विभाग द्वारा जिले में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में उल्लेखनीय तेजी लाई गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि विभाग द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निर्गत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक—

जन्म प्रमाण पत्र के 340 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 431 प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। केवल 8 आवेदन लंबित हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र के 297 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके सापेक्ष पूर्व लंबित एवं वर्तमान आवेदनों समेत कुल 328 मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2025 से 31 अक्टूबर 2025 की अवधि में— जिले के सभी विकास खंडों में जन्म प्रमाण पत्र के 5523 आवेदन आए, जिनमें सभी प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र के 2775 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2329 प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बाद विभाग द्वारा जनता को त्वरित और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad