डीएम ने किया कैथोलिक सेमेट्री जीणोद्धार कार्य का निरीक्षण
नैनीताल:::: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज शुक्रवर को पाइन्स स्थित कैथलिक सैमेंट्री के जीर्णोद्वार कार्यां का पर्यटन अधिकारी, कार्यदायीं संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम एवं कॉन्ट्रेक्टर के साथ किये जा रहे कार्यो का गहनता से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस स्थान को पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से हैरिटेज के स्वरूप में विकसित करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक पर्यटन बढ़ावा मिले। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सौन्दर्यकरण कार्यां में गुणवत्ता, समयवद्वता व पारदर्शित का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा है कि इस स्थल से कई वर्षों पुरानी यादों का नाता है इसलिए यहॉ पर जो भी पर्यटक आयेंगे उनको सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाये। उन्हांने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये है कि वनविभाग एवं लोनिवि आपस में समन्वय बनाते हुए जो भी उनसे सम्बन्धित कार्य किये जाने हैं उनका तत्काल समाधान करना सुनिश्चित करें।















