रामनवमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

नैनीताल l नवरात्र के चलते गुरुवार को नगर के नयना देवी मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ लगी रही मां के दर्शनों के लिए भक्तजन लंबी लाइन में लगे हुए थे सुबह से मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने मां के दर्शन भी किए l सरोवर नगरी में पहुंचे सैलानियों ने भी नयना देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए l इस दौरान भक्तों ने कन्या पूजन भी किया l नयना देवी मंदिर में 10:30 तक मंदिर में भीड़ नहीं थी उसके बाद धीरे-धीरे भक्त जनों की संख्या बढ़ने लग गई थी यहां पहुंचे सैलानियों ने भी मां के दर्शन किए l नवरात्र के चलते भक्तों ने व्रत रखे थे l गुरुवार को अष्टमी के दिन कन्या पूजन करने के बाद उन्होंने अपनी मन्नत है पूरी की l नयना देवी मंदिर में अमर उदय ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार नवमी के मौके पर हवन पूजा की जाएगी हवन सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा जो 10:00 बजे तक चलेगा l मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि के मौके पर ट्रस्ट द्वारा हवन पूजा की जाती है l इसके अलावा नगर के मनपसंद देवी मंदिर, गुफा महादेव, हनुमानगढ़ सहित नगर के अन्य मंदिरों में भक्तों ने जाकर पूजा अर्चना की l