कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने भीमताल ब्लॉक में चलाया जनसंपर्क अभियान ग्रामीणों ने दिया उन्हें पूरा सहयोग

नैनीताल। कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य के द्वारा भीमताल ब्लॉक के देविधुरा,आड़ूखान,कूण,गेठिया,खूपीभूमियाधार में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान में देवीधुरा आरूखान ,भूमिया धार की जनता ने संजीव आर्य जी का अभिनंदन किया और एक स्वर में कहा, जिस प्रकार कोरोना काल के समय संजीव आर्य ने प्रत्येक ग्राम वासियों को राशन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई उसके लिए सभी क्षेत्रवासी हृदय की गहराइयों से संजीव आर्य धन्यवाद अदा करतेहैं। उनके द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य किए गए भूमिया धार इंटर कॉलेज में हॉल और कक्षा का निर्माण किया गया । क्षेत्रों में छोटे-छोटे संपर्क मार्गों को मुख्य मार्ग से जोड़ा गया, उनके इन जनहित के कार्यों को देखते हुए क्षेत्र की समस्त जनता माननीय संजीव आर्य जी के पक्ष में भरपूर मतदान करेगी और उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाएगी। संजीव आर्य जी ने सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद दिया और कहा कि वे आने वाले समय में भी अपनी पूरी क्षमता से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ,ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे ,अनुभव कुमार, रवि बिष्ट, ग्राम प्रधान भूमिया धार, मनीष पांडे ,भूवन आर्य नवीन चंद्र पंत, रवि बिष्ट, सुरेश चंद्र आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad