ग्रामीण क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिल रहा जमकर जन समर्थन आप प्रत्याशी हेम आर्या का ग्रामीण क्षेत्रों में तूफानी जनसंपर्क

नैनीताल: आप प्रत्याशी हेम आर्या को ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षा से कन्हीं अधिक समर्थन मिल रहा है। श्री आर्या ने बताया कि ये बेहद खुशी की बात है किग्रामीण क्षेत्रों से लोग स्वयं पार्टी से जुड़ रहे हैं। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी ताकत तेजी से बड़ रही है। सैकड़ों ग्रामीण सिर्फ 4 दिन में पार्टी से जुड़ चुके हैं और घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इधर शहरी क्षेत्रों में भी लोगों का रुझान आप पार्टी की ओर तेजी से बड़ रहा है। जिस कारण पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बड़ा है। सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रेस वार्ता के बाद मतदाताओं का रुझान इस पार्टी की ओर बड़ा है। लिहाजा उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में काफी सीट लायेगी और सरकार बनाने में अहम रोल निभाएंगी। मंगलवार को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दर्जन टोलियों ने जनसंपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पंगोठ, बिगनी, जलना, रिया, देवीपुरा, मांनडा समेत कई अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उनके साथ अजय बधानी, दिनेश बधानी, मोहन बधानी, नवीन फुलौरा, राजेश, प्रेम, नारायण, धनुली देवी, ऊमा देवी, भगवती देवी व मोहिनी देवी समेत दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad