क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी के साथ घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग रोकने के प्रयोजन से भीमताल के नौकुचियाताल स्थित लगभग ९ प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया

नैनीताल l उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आज क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी के साथ घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग रोकने के प्रयोजन से भीमताल के नौकुचियाताल स्थित लगभग ९ प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान चार प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने पर मौके पर कुल ४ घरेलू गैस सिलेंडर ज़ब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें मैसर्स भीमताल इंडेन गैस सर्विस भीमताल की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिए गए कि इन सिलेण्डरों को गोदाम में सुरक्षित रखेंगे और माननीय न्यायालय तथा उच्चाधिकारियों के मांगे जाने पर प्रस्तुत करेंगे । बिष्ट ने कहा कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं विनिर्मित पेट्रोलियम (प्रदाय और विनियमन आदेश) 2000 दिनांक 26.04.2000 में दिये गए प्रविधानों के तहत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad