नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल की आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली” की तैयारीयों हेतु महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में आयोजित की गई।

नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल की आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली” की तैयारीयों हेतु महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश की लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला करने वाली सत्ता के खिलाफ आयोजित इस महारैली में देश के सभी कांग्रेसजन व आम नागरिक जनता के अधिकार,संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की अस्मिता के बचाव के लिए रामलीला मैदान,दिल्ली में एकत्रित हो रहे हैं। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि नैनीताल नगर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस महारैली में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर दिनेश कर्नाटक,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खाँ, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, विनोद परिहार, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,सुरेश चंद्रा,छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार, विमल चौधरी,कमल जोशी,कनक साह,जयंत उप्रेती, गौरव साह,अभिषेक आर्या,राजेंद्र व्यास, रोहित जोशी, कमलेश तिवारी, प्रियांशु बिष्ट,मो.जुनैद,गौरव कुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad