वीर बाल दिवस पररा.प्रा.वि.चुक्खूवाला-1 में बच्चों ने चित्र बनाएं

देहरादून I राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुक्खूवाला-1, में वीर बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चित्र बनाएं,
विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती ममता रतूड़ी ने गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि इन वीर बालकों ने धर्म और देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।बच्चों से आग्रह किया कि वे इन वीर साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लें और अपने देश और धर्म के लिए काम करें।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ज्योत्सना नेथानी ने बच्चों को साहिबजादों के बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर बच्चों ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के चित्र बनाएं।
Advertisement








