चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व कर्मचारी नेता दिनेश गुरुरानी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने।।। हिमरत्न गौरव सम्मान ।।।से सम्मानित किया

नैनीताल l चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व कर्मचारी नेता दिनेश गुरुरानी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने।।। हिमरत्न गौरव सम्मान ।।।से सम्मानित किया। देहरादून में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड व उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन द्वारा उत्तराखंड में पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से।। हिमरत्न गौरव सम्मान।। दिया गया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनको हिमरत्न गौरव सम्मान देने के लिए चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत व सभी पदाधिकारियों व मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि वह राज्य बनने के बाद से अब तक पहले कर्मचारी नेता है जिन्हें एक ही मुख्यमंत्री द्वारा अपने कार्यकाल में समय-समय पर राज्य सरकार का एसडीजी गोलकीपर अवॉर्ड, हिमालय मित्र सम्मान, जल दूत सम्मान ,व साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है ।उन्होंने कहा कि वह पहले कर्मचारी नेता है जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न माध्यमों से पांच बार सम्मानित किया जा चुका है। और जब भी वह कर्मचारियों के प्रकरण या अन्य प्रकरणों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलते हैं तो एक पौधा अवश्य मुख्यमंत्री को देते हैं जो कि अपने आप में अनूठी पहल व रिकॉर्ड है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका नाम लंबी अवधि तक पौधारोपण अभियान चलाने के लिए।।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड।।। मैं दर्ज हो चुका है 3 जुलाई 2024 से कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को लेकर वर्तमान तिथि तक वह पौधारोपण अभियान के माध्यम से प्रतिदिन पौधों का रोपण करते हैं। जो राज्य में अब एक नजीर बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से चले हिमालय बचाओ अभियान के तहत उनके द्वारा अब तक विभिन्न माध्यमों पर्यटकों, मानसरोवर यात्रियों व जन सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में तीन लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है वही 5 लाख से ज्यादा लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर व शपथ रजिस्टर भरवाकर इस अभियान में जोड़ा जा चुका है।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उन्होंने विगत 30 वर्षों से कुमाऊं वगढ़वाल मंडल विकास निगम का अध्यक्ष पद पर नेतृत्व के साथ अन्य संगठनों का भी नेतृत्व किया है जो की एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को लेकर पौधारोपण के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है जो की एक नजीर है। दिनेश गुरु रानी को मिले सम्मान पर वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के तरुण पाल, जगदीश जोशी, पूरन कन्याल, सुनील साह, प्रदीप कन्याल, अर्जुन कन्याल, जगत ठकुराठी गोविंद सिंह रावत, लिट्टे निरंजन चूफाल,सहित विभिन्न संगठनों ने बधाई दी है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad