विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने डीएम से मुलाकात की

नैनीताल l विधायक श्रीमती सरिता आर्या व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,अरविंद पडियार,नवीन जोशी सहित नगर के बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल शहर में चल रही समस्याओं की जानकारी जिलाधिकारी वंदना को दी। जिसमें प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए पेयजल, सीवर लाइन का ओवर फ्लो व पार्किंग जैसी अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को सुविधाजनक व दुरुस्त करने का निवेदन जिलाधिकारी से किया। जिससे नैनीताल शहर स्थानीय लोंगो के साथ सरोवर नगरी में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके।
Advertisement



Advertisement