भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सरिता आर्य का स्वागत
नैनीताल::: कांग्रेस की पूर्व विधायक व प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्या के भाजपा में शामिल होने के बाद नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नगर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरिता आर्या के बीजेपी में शामिल होने से भाजपा को ताकत मिलेगी। वही कहा कि आगामी विधानसभा में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी जिससे प्रत्याशियों को जीत दिलाई जा सकती है।
बुधवार को कोहिनूर होटल में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मृदुल भाषी , स्वच्छ छवि व पर्वतीय विकास को लेकर समर्पित सरिता आर्या प्रदेश में अपनी खास पहचान रखती है। उनकी सूझबूझ का लाभ अब बीजेपी को मिलेगा। उनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उल्लास है। वही सरिता आर्या ने कहा कि लंबे राजनैतिक कैरियर में उन्होंने हमेशा महिलाओं के विकास को सर्वोपरी रखा है। कहा कि भाजपा में रहकर विकास की राह को आगे बढ़ाने व भाजपा को शशक्त करने में ज़ोर देंगी। कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्यशी बनाएगी उसके लिए पूरी ताकत से प्रचार कर विजयी बनना मेरा दायित्व रहेगा। स्वागत समारोह में विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढैला, पूर्णकालिक विस्तारक आलोक तिवारी, जिला महामंत्री प्रगति जैन, अरविंद पडयार, बिमल बिष्ट, पंकज बिष्ट, गजाला कमाल समेटे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।