भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने तल्लीताल बाजार में किया जनसंपर्क
नैनीताल::: 58 विधानसभा नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने अपने समर्थकों के साथ तल्लीताल बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया। वही सरिता आर्य ने सभी व्यापारियों से बातचीत कर भाजपा के समर्थन में मतदान व प्रचार करने की अपील की। वही जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, विक्की राठौर, जीवंती भट्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement











