बेतालघाट में बढ़ा कांग्रेस का कुनबा दर्जनों पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने थामा कांगेस का हाथ
नैनीताल/ बेतालघाट::::: बेतालघाट के मिनी स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी ने सदयस्ता अभियान चलाया। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अध्यक्षता व ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भंडारी एवं पार्टी प्रत्याशी संजीव आर्या की उपस्थिति में सैकड़ों लोगो ने कांग्रेस का दामन थामा। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव आयोग द्वारा तय गाईड लाईन का पालन कर घर घर जाकर डबल इंजन के सरकार कि विफलताओं, जैसे महंगाई, बेरोजगारी व जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए कमर कस ले। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से संजीव आर्य को सबसे अधिक मतों से जीता कर विधानसभा भेजेगी। काग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या ने कहा कि भाजपा में दलितों का सम्मान नही है वही भाजापा की नीतियों ने भी आम आदमी की कमर तोड़ रखी थी, जिससे क्षुब्द होकर उन्होंने कांग्रेस की सदयस्ता ली। कहा कि नैनीताल विधानसभा के शेष विकास कार्य जो वह नही कर पाए जीतने के बाद वही से शुरुआत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अनुरोध किया कि मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने हेतु जन जागृति करे, जिससे पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो सके। इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की प्रदेश सदस्य मंजू पन्त , जिला कार्यकारिणी सदस्य माया बोहरा व सीता देवी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष अम्बा दरमाल, मंडल संयोजक इन्द्र सिंह बोहरा, मंडल मंन्त्री धना देवी,अनुसूचित मोर्चा महामंत्री नितिन आर्या , जिला पंचायत सदस्य गरमपानी अंकित शाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एन के आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर जोशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत मंजू तिवारी, प्रदीप पन्त, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शेर सिंह, प्रधान विनकोट केवल जैड़ा, दिपक पडियार, गणेश तिवारी, गणेश पाण्डे, पूर्व प्रधान बाली राम व बची राम, कुलदीप कुमार आदि दर्जनों पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्तावो ने काग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पूर्व माननीय जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल व ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भंडारी से बेतालघाट मुख्य बाजार में रिबन काटकर व पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन शेखर दानी ने किया