पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के छात्रों को दी खगोलीय जानकारियां

नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के छात्रों ने एरीज नैनीताल का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को खगोल विज्ञान, वेधशाला संचालन, और वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों से अवगत कराना था।
शुक्रवार को छात्रों के एरीज भ्रमण के दौरान छात्रों ने उन्नत दूरबीनों और अवलोकन तकनीकों को देखा।वैज्ञानिक वीरेंद्र यादव ने दूरबीनों की कार्यप्रणाली और खगोलीय शोध परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने एरीज की समृद्ध पुस्तकालय का अवलोकन किया और पुस्तकालय की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को खगोल विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों से अवगत कराना और उनके अकादमिक एवं व्यावसायिक विकास में मदद करना है l इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. युगल जोशी, दीप तिवाड़ी, दीपिका राणा मोहित जोशी आदि मौजूद रहे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad