धूमधाम से मनाया गया सेंट जोजफ कालेज का वार्षिकोत्सव – पीटी डिस्प्ले के साथ हुए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम

नैनीताल: नगर प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जोसफ कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एअर फोर्स स्टेशन भवाली के ग्रुप कैप्टन पीडी ओझा थे।
समारोह का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ। इसके बाद पीटी , डिस्प्ले का दौर चला। जिसमें कोविडकाल के दौरान मेडिकल से जुड़े लोगों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया, जबकि देशभक्ति पर आधारित नृत्य में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस बीच जिम्नास्टिक कार्यक्रम में बच्चों ने हैरत एंगेज करतब दिखाए। जूनियर कक्ष्या के बच्चों ने डम्बल बजाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। साथ ही आकर्षक पीटी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल बैंड ने मधुर संगीत के जरिए कार्यक्रम को बेहद मनोरंजक बनाया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन पीडी ओझा ने ओवर ऑल विजेता गांधी हाउस को ट्रॉफी प्रदान की। उप विजेता नेहरू हाउस को, रमा बिष्ट मोस्ट प्रॉमिसिंग एथलीट ट्रॉफी यूवी जोशी, बेस्ट जिमनास्ट रामकुमार व निशांत गौतम को दी गई। मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन पीडी ओझा ने कहा जिस तरह से छात्रों ने प्रदर्शन किया, उससे जाहिर है कि इस विद्यालय का राज्य व देश में स्तर कितना ऊंचा है। प्रधानाचार्य ब्रदर पिंटो हेक्टर ने अतिथियों का आभार जताया। समारोह में ऑलसेंट्स कालेज की प्रधानाचार्य किरन जरमाया, बिड़ला विद्या मंदिर के अनिल शर्मा, सेंट मैरी की सिस्टर सिस्टर मंजूषा, एलपीएस बीसी त्रिपाठी, वृंदावन की राखी साह, होली एकेडमी की मधु विग, एमएल साह की अनुपमा सह, सनवाल के प्रबंधक गौरव सनवाल, समन्वयक राकेश भट्ट, अमित ढैला, आर्थर नाइट, निखिल आर्य, ए डिगामा, जेम्स, धर्मेंद्र शर्मा, आलोक साह, वीरेंद्र मनराल आदि मौजूद थे। संचालन अमित मैसी ने किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad