नैनीताल में कार के अंदर अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद

नैनीताल। शहर के क्लेल्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार के अंदर वरिष्ठ अधिवक्ता 64वर्षीय पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी। सुबह अपने घर से निकले तो उनकी कार की तरफ से गोली की आवाज पर लोगों ने देखा तो उस पर पड़ी। तब तक सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के सीसे देखा तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला।
घटनास्थल से शव के हाथ मे पिस्टल व कार के आगे डेसबोड में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान है। अब ज़िन्दगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि कुमाऊँ आयुक्त, डीएम, एसएसपी, उनकी पत्नी को संभाल ले ताकि वह गलत कदम नहीं उठाए। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर सुसाइड नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आनंदशाला शिविर में बच्चों ने भरपूर मनोरंजन किया।

एसपी डॉजगदीश चन्द्र ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना स्थल के समीप कमिश्नरी, जिलाधिकारी और तमाम न्यायाधीश होने के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और घटना के चार घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची है। इतनी बड़ी घटना के बावजूद समय से एंबुलेंस न पहुंचना व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े करता है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad