नैनीताल के सुविख्यात विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज मे आज शुक्रवार, दिनांक 19 नवंबर को तीन दिवसीय सांस्कृतिक विनिमय के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

नैनीताल l सुविख्यात विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज मे आज शुक्रवार, दिनांक 19 नवंबर को तीन दिवसीय सांस्कृतिक विनिमय के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया के निर्देशन में, ए एफ एस इंडिया संस्था के तहद आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित संस्कार वैली स्कूल और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित सनबीम स्कूल से आए 12 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के तहत आज ये छात्राएं हिमालय पर्वत के दर्शन के लिए केबल कार से स्नो व्यू भ्रमण पर पहुंची। यहां से उन्होंने हिमालय श्रृंखला के बारे में जानकारी जुटाई। आज के दिन इन छात्राओं ने प्राचीन नैना देवी मंदिर जाकर देवी के दर्शन किए और मंदिर के पौराणिक इतिहास से भी रूबरू हुईं। इससे पहले दिन इन छात्राओं ने नैनीताल नगर व आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण। इसके अलावा छात्राओं ने प्रसिद्ध मॉल रोड और तिब्बती मार्केट का भी भ्रमण किया। शाम के सत्र में मेजबान विद्यालय में कुमाऊं लोक नृत्य के गुर सीखे और कुमाऊं की रंग बिरंगी संस्कृति से प हुईं। ये छात्राएं यहां तीन दिन ठेहरेंगी और कुमाऊँ की संस्कृति, यहाँ के लोगोँ का रहन सहन, खान पान इत्यादि से सांझा होंगी। साथ ही भोपाल और उत्तर प्रदेश से आई यह छात्राएं उत्तराखंड, भोपाल और उत्तर प्रदेश की समांताएँ व भिन्नताओं से भी रूबरू होंगी। यह छात्राएं इस कार्यक्रम के तहद नगर व आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी और कुमाऊँ की जलवायु, जीव जंतु, संस्कृति, परंपरा, यहाँ के लोगों के रहन- सहन से रूबरू होंगी। साथ ही यहाँ की बच्चियों को भी वे अपने क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत करायेंगी। इसके साथ साथ वह विद्यालय मे कराये जाने वाली अनेक गतिविधियों मे भी प्रतिभाग करेंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा की चार दीवारों से बाहर बच्चों को अनुभव के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर उनका चौमुखी विकास करना है। साथ ही दोनों विद्यालयों के बीच सांस्कृतिक विनिमय के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अवलोकन व अनुभूति से छात्राओं की सामाजिक, व्यवहारिक एवं बोध शक्ति का विकास करना है।

यह भी पढ़ें 👉  वेलमेट हॉस्पिटल में कैंसर के प्रति जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित की गई।
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad