आई०पी०आर० सैल कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा “आई.पी.आर.: विचार, नवाचार और पेटेंट” विषय पर यूकोस्ट देहरादून के सहयोग से एक कार्याशाला का आयोजन किया गया

नैनीताल l आई०पी०आर० सैल कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा “आई.पी.आर.: विचार, नवाचार और पेटेंट” विषय पर यूकोस्ट देहरादून के सहयोग से एक कार्याशाला का आयोजन जैव प्रौद्यौगिकी विभाग सर० जे०सी० बोस तकनीकी परिसर भीमताल में किया गया, जिसमें कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शोध एवं विकास निदेशक प्रो० एन०जी० साहू ने पेटेन्ट सम्बन्धी विभिन्न आयामों की विस्तृत बारीकियों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय माननीय कुलपति प्रो० एन०सी० लोहनी, भीमताल परिसर के निदेशक प्रो० एल०के० सिंह, कार्यक्रम संयोजक कार्डिनेटर आई०पी०आर० सैल कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो० वीना पाण्डे एवं अतिथि व्याख्यानदाता प्रो० एन०जी० साहू ने दीप प्रवज्लित कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की विभिन्न विभागों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो० वीना पाण्डे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया, एवं यूकोस्ट देहरादून द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्य अतिथि प्रो० एन०सी० लोहनी ने बौद्धिक सम्पदा अधिकार के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान करते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो० साहू ने पेटेन्ट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सभी प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक बौद्धिक सम्पदा संरक्षण विधि की ज्ञानवर्द्धक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में भीमताल परिसर के विभिन्न विभागों से प्रो० कुमुद उपाध्याय, डॉ० सन्तोष कुमार, डॉ० ऋषेन्द्र कुमार डॉ० मयंक पाण्डे, डॉ० मंजू तिवारी डॉ० रागिनी पन्त उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से डॉ० रेखा बिष्ट आदि उपस्थित थे।