हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रिफ्रेंस के साथ ही स्वागत समारोह आयोजित हुआ

नैनीताल l उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने फुल कोर्ट रिफ्रेंस के साथ ही स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश का उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रवींद्र मैथानी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति शिद्धार्थ साह सहित रजिस्ट्रार जनरल व उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष सहित सभी न्यायमूर्तियों व न्यायालय में मौजूद अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
उच्च न्यायालय पहुचे मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कि कहा कि हम सभी को कानून का पालन करना चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश रावत ने कहा मुख्य न्यायाधीश के कार्यभार ग्रहण करने के बाद लंबित पड़े केसों की सुनवाई में तेजी आने के साथ ही लोगों को न्यायालय मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: एक ही अधिसूचना में 258 परीक्षाफल घोषित

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad