286 विद्यार्थी दे रहे 12वीं की परीक्षा


नैनीताल: नैनीताल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन शाम को में इंग्लिश लिटरेचर का प्रश्न पत्र हुआ। इस बार नगर के चार स्कूलों के 286 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। आईएससी बोर्ड से संबद्ध नगर के चार विद्यालय हैं। जिनमें सेंटमैरी कॉलेज, ऑलसेंट कॉलेज, सेंटजोसफ कॉलेज व शेरवुड कॉलेज शामिल हैं। प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा कोविड लॉकडाउन के कारण विलंब से शुरू हुई हैं, जो मई तक जारी रहेगी। 12 की परीक्षा में आल सेंट्स कॉलेज की 52, शेरवुड कॉलेज के 48, सेंट मैरी कॉलेज की 69 व सेंट जोसफ कॉलेज के 119 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad