इथिकल राइटिंग स्किल विषय पर कार्याशाला संपन्न

नैनीताल l पीएम – ऊषा (एमईआरयू) प्रोग्राम के तहत शुक्रवार कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा इथिकल राइटिंग स्किल विषय पर एक दिवसीय कार्याशाला जैव प्रौद्यौगिकी विभाग सरजेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन कार्यक्रम संयोजक प्रो वीना पाण्डे, नोडल अधिकारी प्रो शुचि बिष्ट, सहसंयोजक प्रो रमेश चन्द, अतिथि व्याख्यानदाता प्रो मधु चोपड़ा, बीआर सेन्टर फॉर मेडिकल रिसर्च दिल्ली विश्वविद्यालय एवं डॉ० रोहित भाटिया, थीम इंडिया नई दिल्ली ने दीप प्रवज्लित कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो वीना पाण्डे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया तथा नैतिक लेखन के विकास एवं लेखकों के बीच विश्वास विकसित करने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अतिथि वक्ता प्रो मधु चोपड़ा व डॉ०l रोहित भाटिया ने कृतिम बुद्धिमत्ता (ए० आई०) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सभी प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक ज्ञानवर्द्धक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में कुमाऊँ विश्वविद्यालय से सहायक नोडल अधिकारी श्री जगमोहन मेहरा, भीमताल परिसर के विभिन्न विभागों से प्रो० अमित जोशी, प्रो० कुमुद उपाध्याय, डॉ० सन्तोष कुमार, डॉ० ऋषेन्द्र कुमार डॉ० मंजू तिवारी डॉ० रागिनी पन्त आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad