महिलाओं का हस्तशिल्प उत्पाद प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल। चेष्टा विकास कल्याण समिति के द्वारा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से महिलाओं के साथ हस्तशिल्प उत्पाद प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण के लिए 77 महिलाओं का साक्षात्कार कर 55 महिलाओं का चयन किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने साक्षात्कार से पहले महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में नौकरी न मिले तो स्वयं का रोजगार करना चाहिए। महिलाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ उठाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहिए। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से आए कार्यक्रम समन्वयक चंचल सिंह ने बताया कि संस्थान महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने का कार्य करता है। जिसके लिए कोऑपरेटिव बैंक महिला समूहों को रोजगार के लिए ऋण की सुविधा देता है। जो समूह अच्छा कार्य करता है बैंक द्वारा समूह को सब्सिडी भी देने की भी योजना है। साक्षात्कार के बालकृष्ण जोशी, मुकुल, रमेश चन्द्र मौजूद थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad