चाइना पिक ट्रैकिंग के साथ हुआ विंटर कार्निवाल का आगाज


नैनीताल l नैनीताल में सोमवार से विंटर कार्निवाल की शुरुआत हो चुकी है l जिला पर्यटन विकास विभाग की ओर से कार्निवाल की शुरुआत टांकी बैंड से चाइना पिक तक के ट्रैकिंग का आयोजन किया गया l जिसमें 30 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया l
ट्रैकिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व एडीएम विवेक रॉय ने हरी झंडी दिखाकर किया l कार्निवल के तहत आयोजित ट्रेकिंग दल को विधायक सरिता आर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कार्निवल के तहत आयोजित ट्रेकिंग दल को विधायक सरिता आर्या ने हरी झंडी दिखाकर नगर की सबसे ऊंची चोटी चाइना पीक के लिए रवाना किया। विधायक ने कहा कार्निवल होने से नगर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दिसंबर, जनवरी व फरवरी माह में ठंड के चलते, यहां का पर्यटन सीजन कम हो जाता है। इसीलिए इस बार प्रदेश सरकार द्वारा कार्निवल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कार्निवल के आयोजन करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कार्निवल के तहत नगर में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्टार नाइट भी शामिल है। जबकि 26 दिसंबर को एक ट्रेकिंग दल स्नो व्यू से कैची धाम के लिए जाएगा। ट्रैकिंग के साथ ही युवाओं को बर्ड वॉचिंग की भी जानकारी दी गई l जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि बर्ड वॉचिंग और ट्रैकिंग के साथ ही क्लीनिंग ड्राइव का भी आयोजन किया गया l इसके साथ ही बर्ड वॉचिंग के एक्सपर्ट जगजीवन धामी ने युवाओं को नैना बर्ड सेंचुरी की जानकारी दी l इसके साथ ही जाड़ों में आने वाली प्रवासि पक्षियों की भी जानकारी दी l एडीएम विवेक रॉय ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से चाइना पिक एक छोटा ट्रैक आयोजित किया गया है, जिसके बाद 26 दिसम्बर को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा l उस ट्रैक से पहले यह एक छोटे ट्रैक की तैयारी है, जिसमें 30 से अधिक युवा जुड़े है l नैनीताल में छोटे स्वरूप में शुरू किया गया कार्निवाल बड़ा रुपए ले रहा है l और नैनीताल में एक बेहतर आयोजन किया जा रहा है l जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि क्लीनिंग ड्राइव में सबसे अधिक कूड़ा एकत्र करने वाले वालिंटियर को सम्मानित भी किया जाएगा l इसके साथ ही आज से शहर में विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन किया जाएगा l जिसमें शहर की मालरोड में जलसा, लाखिया भूत, छोलिया नृत्य आदि की प्रस्तुति की जाएगी l जिसके बाद शाम में स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा l इस दौरान एसडीएम नवाजिश खलिक, ईओ रोहितास शर्मा, पीसी मनराल,दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, पंकज भट्ट, दीपक मर्तोलिया आदि मौजूद रहे l