नैनीताल में बदला मौसम का मिजाज, दस डिग्री लुढ़का तापमान, हल्की बारिश शुरू

नैनीताल l नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला है। इसके चलते आसमान में बादल छाए दिखाई दिए। जिसमें तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
शुक्रवार को नैनीताल में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है l शहर में सुबह से बादल छाए रहे, वहीं सुबह नौ बजे कुछ समय के लिए धूप खिली l जिसके बाद बादल छाए रहे और सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ाई l बीते दिनों तक जहां नैनीताल में चटक धूप खिलने से गर्मी का एहसास था l मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम परिवर्तित नज़र आया l जिला मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बीते दिन नैनीताल में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था l शुक्रवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया l











