विमल चौधरी बने उत्तराखंड ऑलंपिक संघ के उपाध्यक्ष

नैनीताल l नैनीताल निवासी विमल चौधरी उत्तराखंड ऑलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बन गए हैं। संघ के चुनाव में निर्विरोध चुने गए। विमल चौधरी साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं। वर्तमान में उत्तराखंड ऑलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी के महेश नेगी अध्यक्ष हैं और महेश जोशी कोषाध्यक्ष हैं। विमल चौधरी ने कहा कि वह अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे और खेलों के प्रति समर्पित रहेंगे। उन्हें उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक सरिता आर्या, सभासद मनोज जगाती, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठोर भुवन लाल साह, भानु साह समेत मित्रों ने बधाई दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  31वी बरसीं में शहीद प्रताप सिंह स्मारक जू रोड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करके राज्य प्राप्ति के लिए शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement