सावन मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा l महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा आयोजित सेली( आरती) बनाओ, दुल्हन सजाओ, भजन , व कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन श्री नन्दा देवी मंदिर परिसर में किया गया। सेली प्रतियोगिता में तारा नैनवाल ने पहला,रीचा दुर्गापाल ने दूसरा, आशा कनवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में (६०) साठ साल से ऊपर की दुल्हन में आंचल कला कि नीमा देवी ने पहला,
जाखन देवी की प्रभा बोरा ने दूसरा, दुर्गा शक्ति की विमला तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।२५ से ६० वर्ष की दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में जाखन देवी की स्नेह लता जोशी ने पहला,स्यूनरा कोट की ममता कपूर ने दूसरा,भूवनेश्वर महादेव की कंचन पाण्डे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भजन प्रतियोगिता में नियर स्टेडियम ने पहला,चम्पा नौला ने दूसरा,दीपालय संस्था ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक थे रंगकर्मी बृजमोहन जोशी,मनमौहन चौधरी, डा.इला साह ,डा.वसुधा पंत,अमर नाथ नेगी,चारू चन्द्र जोशी,व लता बोरा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा कि अध्यक्ष रीता दुर्गापाल तथा महिला कल्याण संस्था परिवार की पुष्पा सती, मनोज सनवाल,
रवि रौतेला, चन्द्रा प्रताप, गुड्डी नयाल,वीनित बिष्ट,सुनीता बर्मा, चन्द्रा अग्रवाल, शान्ति साह, आशा कर्नाटक, हेमचंद्र जोशी,रेखा चौहान, सुनैना मेहरा,अंजू अग्रवाल,मंजू अग्रवाल,अनुराधा अग्रवाल,गीता साह, आशा पन्त आदि ने विशेष सहयोग दिया।

