जिले में एक हफ्ते में लगी 32 हजार से अधिक किशोर व किशोरियों को वैक्सीन
नैनीताल::::: जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह में 32 हजार 786 किशोर किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जबकि रविवार को जिले में 163 किशोर किशोरियों का ही टीकाकरण हो पाया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि रविवार को जिले में 14 से 17 वर्ष के 163 किशोर किशोरियों को ही वैक्सीन लग पाई है। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह में 32 हजार 786 किशोर किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि जिले में 15 से 17 वर्ष के कुल 69 हजार 272 किशोर किशोरियों को कोविड की डोज लगाई जानी है।
Advertisement
















Advertisement