उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु कुलपति से वार्ता की

नैनीताल l उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोo ओoपीoएसoनेगी की अध्यक्षता में प्रशासन से वार्ता की और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों हेतु कुलपति का स्वागत भी किया गया।

संगठन के उपाध्यक्ष भारत नैनवाल एवम् महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल की आज संगठन के 11 सूत्रीय मांग पत्र पर केन्द्रित होकर वार्ता हुआ। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की 20 दिसंबर को घोषित कार्य बहिष्कार के दृष्टिगत मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संज्ञान लेते हुए संगठन को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया थे वार्ता कुलपति जी के नेतृत्व में हुई और सकारात्मक रही, वार्ता में कुलपति प्रोo ओoपीoएसoनेगी ने कर्मचारियों की पदोन्नति, स्टाफिंग पैटर्न और गोल्डन कार्ड पर प्रशासन की दिशानिर्देश दिए गए साथ ही संविदा कर्मियों, कार्मिकों विषयक विभिन्न प्रस्तावों के संबंध में भी संगठन को जानकारी दी। संगठन ने कुलसचिव डॉ रश्मि पंत से पृथक से भी मांगों के निस्तारण हेतु चर्चा की और सहायक कुलसचिव सहित कुछ प्रकरणों में शासन को विश्वविद्यालय की संस्तुति प्रेषित करने का अनुरोध किया। वार्ता के बाद पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी शासन स्तर पर सकारात्मक वार्ता कर चुके हैं साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रशासन से वार्ता की जा रही है इसके बाद 18 दिसंबर को कार्यकारिणी की बैठक में कार्य बहिष्कार के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाएगा।

वार्ता में संगठन के सह कोषाध्यक्ष विमल चौहान, हेम छिमवाल, राहुल बिष्ट सहित अन्य प्रतिनिधि भी वार्ता में शामिल हुए।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad