नैनीताल में ठंड में पड़े रहने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

नैनीताल। नैनीताल में ठंड से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत होने का मामला।सामने आया है। फिलहाल अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात एक व्यक्ति पॉलिटेक्निक के समीप लोगों को मूर्छित अवस्था में सड़क पर गिरा मिला। स्थानीय सभासद भगवत रावत की सूचना पर कांस्टेबल मनोज जोशी व्यक्ति को अस्पताल ले आया। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति हुलिए से मजदूर प्रतीत हो रहा है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। देर तक ठंड में रहने से व्यक्ति की मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है। पीएम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। कांस्टेबल मनोज जोशी ने बताया कि मृतक के शिनाख्त के लिए नेपाली मजदूरों सहित अन्य लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad