भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत ज्योली ग्रामसभा के ज्योली तोक में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया

नैनीताल l भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत ज्योली ग्रामसभा के ज्योली तोक में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट एवं भीमताल पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा का का ज्योलीकोट क्षेत्र में आने पर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
सभा को संबोधित करते हुए खष्टी बिष्ट ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए देश में कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए महिला कांग्रेस को संगठित कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की,इस दौरान सर्व सहमति से महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भीमताल के लिए पार्वती पांडे (प्रेमा) को सर्व सम्मतिअध्यक्ष निर्वाचित किया गया।भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन और कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया । सर्व समिति से सभी महिलाओं ने पार्वती पांडे उर्फ प्रेमा को फुल माला पहन कर जोरदार स्वागत किया।सभा में पूर्व पालिका अध्यक्ष भीमताल दीपक चुनौतियां सभासद शुभम नैनवाल, जानकी आर्य ,सरिता रानी, मुन्नी पांडे, हीरा देवी ,राजेश्वरी पांडे ,भावना, मनीषा पांडे, मुन्नी जोशी, भगवती, गीता देवी, प्रेम पांडे, धनी दुमका,सीमा, सरिता देवी, आदि महिलाएं एवं ग्राम वासी मौजूद थे।