शराब पीकर देर रात पड़ोसी को परेशान किया


नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक शराबी ने देर रात शराब पीकर पड़ोसी को परेशान कर दिया। शिकायत पर पुलिस व्यक्ति की खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल शेरवानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब पीकर देर रात हंगामा काट दिया। व्यक्ति के हंगामे से परेशान पड़ोसी ने विरोध जताया तो वह अभद्रता पर उतर आया। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन पर सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर शराबी व्यक्ति मौके से फरार हो गया। महिला ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में शिकायत के बाद शराबी की खोजबीन की जा रही है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad