मिशन अतिथि के अंतर्गत पर्यटन पुलिस का प्रशिक्षण शुरू

Advertisement


नैनीताल:::::: नीलेशआनन्द भरणे (आई0पी0एस0), पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र ने बुद्धवार को पुलिस लाईन नैनीताल सभागार में मिशन अतिथि के तहत दो दिवसीय पर्यटन पुलिस प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा पर्यटक पुलिस प्रशिक्षण हेतु परिक्षेत्र के समस्त जनपदों से आए अधिकारी/कर्मचारीगणों को पर्यटकों के साथ अच्छे आचरण व व्यवहार, शिष्टाचार, आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए पर्यटन व्यवस्थाओं आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में पर्यटकों के साथ विनम्र एवं शालीनतापूर्वक व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों से फील्ड में कार्य करने के दौरान उनको प्राप्त होने वाले अनुभवों के सम्बन्ध में भी जानकारी सांझा करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान कुमायूँ परिक्षेत्र के विभिन्न थानों से आये हुए उपनिरीक्षकों/कॉनिस्टेबिलों द्वारा पूर्व में की हुई पर्यटक सीजन ड्यूटी के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को प्रशिक्षण में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के साथ सांझा किए गए। उक्त प्रशिक्षण विशेष रूप से मुख्य पर्यटन स्थलों(नैनीताल, कौसानी, गंगोलीहाट, बेरीनाग, मुक्तेश्वर आदि) के अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रदान किया जा रहा है प्रशिक्षण में कुमाऊं परिक्षेत्र के विभिन्न थानों के 95 कॉनिस्टेबिल व 18 उपनिरीक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं उक्त प्रशिक्षण को KMVN, नैनीताल से श्री दीपक पाण्डेय द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है-

  1. शिष्टाचार (Soft skills), कुशल आचरण, संचार कौशल के सम्बन्ध में प्रशिक्षण।
  2. अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, होटल, गैस्ट हाऊस, पार्किंग स्थलों की पूर्ण जानकारी रखते हुए पर्यटकों को उचित जानकारी प्रदान करना।
  3. पर्यटन से सम्बन्धित एजेन्सियों(पुलिस हैल्पलाईन, कन्ट्रोल रूम, डायल112, KMVN, पर्यटन विभाग) की जानकारी मुहैय्या कराना।
  4. अतिथि देवो भवः की अवधारणा को पूर्णरूपेण सार्थक किए जाने हेतु प्रयास।
  5. Tourist Police and Customer Service Management Training
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण लक्ष्य को किया पार

उक्त प्रशिक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को पर्यटकों के साथ उचित समन्व्य स्थापित करने हेतु निम्न सुझाव दिए गए।
1.पर्यटक मित्र बनाना ताकि पर्यटकों को उचित सूचना/सहायता प्रदान की जा सके।
2.पी0ए0(पब्लिक एनाउन्समेन्ट) सिस्टम का अधिकाधिक प्रयोग किया जाना।

  1. पर्यटकों की जानकारी हेतु मुख्य-मुख्य स्थानों पर साईन बोर्ड व सम्बन्धित जनपद के मुख्य अधिकारियों, थानों आदि के मोबाईल नम्बरों की सूची को बोर्ड में अंकित कर लगाया जाना।
  2. एन्ट्री व एक्जिट प्वाईन्ट्स पर सुझाव रजिस्ट्रर रखने हेतु निर्देशित किया गया जिससे पर्यटकों के अनुभवों का पुलिस को अधिकाधिक लाभ मिल सके।
  3. पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की सहायतार्थ टूरिस्ट पुलिस बूथों का निर्माण किया जाना।
  4. विभिन्न स्थानों पर पुलिस सूचना केन्द्रों को स्थापित कर पर्यटकों को सूचना प्रदान किया जाना।
  5. पर्यटकों को पम्प्लेट्स के माध्यम से हैल्पलाईन नम्बरों की जानकारी प्रदान करना।
यह भी पढ़ें 👉  8 से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा दुर्गा महोत्सव

पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी प्रशिक्षुकों को उपरोक्त बिन्दुओं का पालन करते हुए पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों के साथ हर सम्भव मित्रतापूर्वक व्यवहार करने व मित्र पुलिस की अवधारणा को सार्थक किए जाने हेतु निर्देशित किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement