वीकेंड में पर्यटकों ने चहल कदमी की
नैनीताल । वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ भाड़ रविवार को भी जारी रहा l शहर के सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या बढने से शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। नैनीताल व आसपास के पर्यटन स्थल राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फॉल और हनुमानगढ़ी में पयर्टकों की भीड़ देखने को मिली। वहीं होली के त्यौहार के शहर में विभिन्न स्थानों में हो रही होली के कार्यक्रमों में पर्यटक कुमाऊनी होली का भरपूर आनंद उठाया l बादलों के बीच खिली धूप में पर्यटक नौकायन का लुफ्त उठाया साथ ही हिमालय दर्शन और झील के किनारे कश्मीरी और हिमाचली, कुमाऊनी किराए की ड्रेस में फोटो खिंचवाते नजर आए l नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कि बीते सप्ताह जहां शहर में सन्नाटा पसरा था वहीं रविवार को सुबह से ही पर्यटक शहर में को नौकायन के लिए पहुंच रहे हैं l होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया बीते वीकेंड शहर में सुनसानी छाई थी इस वीकेंड होली के चलते बेहतर पर्यटन की उम्मीद है l









